पेट की गैस (Acidity)
पेट की गैस (Acidity)
पेट ठीक रहने से जल्दी किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होती। लेकिन जब पेट खराब हो तो कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कई बार खान-पान की गड़बड़ी से पेट में गैस बनने लगती है। ऐसा एसिडिटी की वजह से होता है। ज्यादा गैस बनने पर छाती में जलन, वोमिटिंग और दूसरी समस्याएं भी होने लगती हैं। पेट में गैस बनना कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन लगातार ऐसा होने पर अल्सर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। अब एसिडिटी को कंट्रोल करने के लिए अच्छी दवाइयां आ गई हैं, लेकिन लगातार इस्तेमाल से उनका भी कुछ साइड इफेक्ट होता है। कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।
If the stomach is healthy, there is no early disease of any kind. But when the stomach is upset then many types of problems start happening. Sometimes gas starts to form in the stomach due to eating disorders. This happens because of acidity. Burning in the chest, vomiting and other problems also start due to excessive gas formation. Gas formation in the stomach is not a big problem, but if it happens continuously, it can also lead to a serious disease like ulcer. Now good medicines have come to control acidity, but they also have some side effects with continuous use.
धनिया से गैस का इलाज:-
रात में दो चम्मच सूखे धनिये (मसाले वाला) को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अब इस पानी को सुबह होने पर एक बारीक कपड़े में छान लें। इस पानी को पीने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
Gas treatment with coriander:-
Soak two spoons of dried coriander (spiceed) in a glass of water at night. Now filter this water in a fine cloth in the morning. Drinking this water gets rid of the problem of gas.
त्रिफला :-
सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण का गर्म पानी के साथ सेवन करें तो पेट हमेशा साफ़ रहता है और कभी गैस की समस्या नहीं होती| पेट में गैस बन गयी हो तो खाना खाने के थोड़ी देर बाद गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण ले लें तुरंत आराम हो जायेगा|
Triphala :-
Take Triphala powder with warm water in the morning on an empty stomach, then the stomach always remains clean and there is never any problem of gas. If gas has formed in the stomach, then after a while after eating the food, take Triphala powder with hot water, you will get relief immediately.
पुदीना से गैस का इलाज:-
पुदीना को आयुर्वेद में जड़ी बूटियों के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों के दिनों में पुदीना की आठ-दस पत्तियां लेकर उनका शरबत बना लें। इसे सुबह उठकर खाली पेट पिए। इसके अलावा सर्दियों में पुदीने की चटनी खाएं। इसमें हो सके तो लहसुन की कलियां भी मिला लें।
Peppermint gas treatment:-
Mint is used as a herb in Ayurveda. In summer, take eight to ten leaves of mint and make their syrup. Wake up in the morning and drink it on an empty stomach. Apart from this, eat mint chutney in winter. If possible, add garlic cloves as well.
शहद:-
गैस के दर्द की रोकथाम के लिए शहद भी अच्छा विकल्प है। हल्का दर्द होने पर आप शहद और दालीचीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर खा लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
Honey:-
Honey is also a good option for the prevention of gas pain. In case of mild pain, eat honey and cinnamon mixed in equal quantity. This will give you a lot of relief.
आजवायन :-
भूनी हुई आजवाइन पेट में गैस की समस्या की सबसे उत्तम दवा है| थोड़ी सी आजवाइन लेकर उसे तवे पर भून लें| आजवाइन को तब तक भूनते रहें जब तक कि वह बिल्कुल भूरे रंग की ना हो जाये| अब इस भूनी आजवाइन को पत्थर की सिल पर पीसकर इसका चूर्ण बना लें| अब आपको एक गिलास ताजा पानी लेना है और इस पानी में एक या डेढ़ चम्मच आजवाइन का चूर्ण मिलाएं, अब चम्मच से चूर्ण को पानी में अच्छे से घोल लें और इस पानी का सेवन करें|
Aajvayan :-
Roasted celery is the best medicine for the problem of gas in the stomach. Take some ajwain and fry it on the pan. Keep roasting the celery till it becomes completely brown in color. Now grind this roasted celery on a stone cob and make its powder. Now you have to take a glass of fresh water and add one or one and a half teaspoon of ajwain powder to this water, now dissolve the powder in water with a spoon and consume this water.
हींग, अदरक और काले नमक :-
हींग में पेट की गैस दूर करने के गुण पाए जाते हैं साथ ही अदरक आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है| सूखी अदरक को पीसकर उसका चूर्ण बना लें और दो चम्मच अदरक का चूर्ण लेकर उसमें एक चम्मच हींग का चूर्ण मिलाएं और एक चम्मच काला नमक का चूर्ण मिला लें| अब इस मिश्रण को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन करें|
Asafoetida, Ginger and Black Salt :-
Asafoetida has properties to remove stomach gas, as well as ginger helps in making your digestive system strong. Make a powder by grinding dry ginger and take two spoons of ginger powder and mix one spoonful of asafetida powder and add one spoonful of black salt powder. Now mix this mixture in a glass of lukewarm water and consume it.
लहसुन :-
लहसुन का सूप आपके पेट के दर्द और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और आपकी भूख बढ़ाने का भी कार्य करता है| लहसुन का सूप बनाने के लिए आपको चार-पांच लहसुन की कलियाँ लेनी हैं और उनको पीसकर पेस्ट बना लेना है| अब इस पेस्ट को एक एक गिलास पानी में मिला लें और इसमें काली मिर्च का चूर्ण मिलाएं और थोड़ा सा पिसा धनिया पाउडर मिला लें| अब इस मिश्रण को 15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें, इसके बाद आपको इस सूप का सेवन करना है| दिन में दो टाइम इस सूप का सेवन करने से आपको गैस में लाभ होगा|
garlic :-
Garlic soup helps in getting rid of your stomach ache and gas problem and also works to increase your appetite. To make garlic soup, you have to take 4-5 garlic cloves and grind them to make a paste. Now mix this paste in a glass of water and add black pepper powder to it and add some ground coriander powder. Now boil this mixture on low flame for 15 minutes, after that you have to consume this soup. By consuming this soup twice a day, you will get benefit in gas.
जीरे के पानी:-
जीरे में एसिडिटी और गैस से लड़ने की शक्ति होती है| एक चम्मच जीरा लेकर उसे तवे पर अच्छे से भून लें| अब किसी बर्तन में दो गिलास पानी लें और इसमें ये भुना जीरा मिला लें| अब इस पानी को उबालने के लिए के लिए रख दें और तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाये| अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें| इस प्रकार बने जीरे के पानी का सेवन करने से पेट तुरंत साफ़ हो जायेगा| यह पेट की गैस खत्म करने का रामबाण नुस्खा है|
Cumin water :-
Cumin has the power to fight acidity and gas. Take a spoonful of cumin and fry it well on the pan. Now take two glasses of water in a vessel and mix these roasted cumin seeds in it. Now keep this water for boiling and boil till the water is reduced to half. Now leave it to cool down. Consuming cumin water made in this way will clear the stomach immediately. This is a panacea recipe to eliminate stomach gas.
सौंफ और मिश्री:-
सौंफ खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट लगती है बल्कि पेट को साफ़ रखने में भी मदद करती है| खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर की तरह सौंफ और मिश्री का मिश्रण मुंह में डाल लें| इससे आपका खाना भी जल्दी पचेगा और आपको गैस की समस्या भी नहीं होगी|
Fennel and sugar candy:-
Fennel not only tastes delicious but also helps in keeping the stomach clean. After eating food, put a mixture of fennel and sugar candy in the mouth like a mouth freshener. With this, your food will also be digested quickly and you will not have the problem of gas.
तुलसी:-
तुलसी के पत्ते चबाने से पाचन शक्ति सुगम होती है| सुबह खाली पेट तुलसी के चार पत्ते चबाने से बदहजमी, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्या नहीं होती है| आप चाहे तो खाना खाने के बाद भी तुलसी के पत्ते चबा सकते हैं इससे भी गैस की समस्या का निवारण होता है|
basil:-
Chewing basil leaves helps in digestion power. Chewing four basil leaves in the morning on an empty stomach does not cause problems like indigestion, acidity and stomach pain. If you want, you can chew basil leaves even after eating food, this also prevents the problem of gas.
नींबू पानी :-
नींबू का रस हमारे भोजन को पचाने में बहुत मददगार होता है| पेट में कब्ज हो या उल्टियां आने को हो रही हों तो नींबू पानी का सेवन करें इससे जी मिचलाना तुरंत बंद हो जाता है| अपने खाने में भी नींबू का इस्तेमाल करें और खाना खाने के बाद नींबू पानी का सेवन जरूर करें|
lemonade :-

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें