मोटापा और शुगर नाशक दलिया (Obesity and anti-sugar porridge)

 मोटापा और शुगर नाशक दलिया:-

Obesity and anti-sugar porridge











वजन घटाने के लिए जितनी जरूरी एक्‍सरसाइज है उतना ही जरूरी हमारा खान-पान भी है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आप जो भी खाते हैं, वह आपके शरीर के लिए काफी असरकारक होता है। अगर आप कई महीनों से वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं तो अपनी डाइट में चावल की जगह दलिया शामिल कीजिए। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और नाश्‍ते या फिर लंच-डिनर में आराम से खाया जा सकता है। आप इसे ढेर सारी हरी सब्‍जियों के साथ मिलाकर बना सकती हैं। यह गेहूं को दरदरा पीस कर बनाया जाता है जिसे खाने से शरीर फिट भी रहता है और फैट भी नहीं बढ़ता।

As much as exercise is necessary for weight loss, our food and drink are equally important. Whatever you eat from breakfast to dinner, it is very effective for your body. If you have been trying to lose weight for several months, then include oatmeal in your diet instead of rice. It is rich in protein and fiber and can be eaten comfortably for breakfast or lunch-dinner. You can make it by mixing it with lots of green vegetables. It is made by grinding wheat coarsely, which by eating keeps the body fit and does not increase fat.

दलिया एक लो कैलोरी सुपर फूड है। इसमें अन्‍य प्रकार के नाश्‍ते की तुलना में काफी कम कैलोरी पाई जाती है। आपको 100 ग्राम दलिया में लगभग 18 ग्राम फाइबर मिलेगा जो आपको तृप्ति का अहसास करवाएगा। अगर आप सुबह नाश्‍ते में आधा कटोरा दलिया खाते हैं तो यकीन मानिए आपको दोपहर तक बिल्‍कुल भूख नहीं लगेगी।

Oatmeal is a low calorie super food. It has very few calories compared to other types of breakfast. You will get about 18 grams of fiber in 100 grams of oatmeal, which will make you feel full. If you eat half a bowl of oatmeal for breakfast in the morning, then believe me you will not feel hungry at all till noon.










दलिया में बेहद कम मात्रा में ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स पाया जाता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे बेस्‍ट आहार बनाता है। इसे खाने से ब्‍लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। साथ ही यह धीरे-धीरे अवशोषित होती है। वजन घटाने वालों के लिए यह बेहद मददगार है।

वजन कम करने के लिए हमारी मांसपेशियों को प्रोटीन की सबसे ज्‍यादा जरूरत होती है। दलिया में न सिर्फ फाइबर बल्‍कि प्रोटीन भी काफी ज्‍यादा मात्रा में होता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्‍म बूस्‍ट होता है और हार्मोन्‍स सही प्रकार से काम करने लगते हैं।

दलिया में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हमारी स्‍किन को हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं। अगर आप रोज दूध और दलिया का सेवन करते हैं तो आपको कई प्रकार की बीमारियों से राहत मिल सकती है।

Oatmeal has a very low glycemic index, which makes it the best diet for diabetics. Eating it does not increase the blood sugar level. Also it gets absorbed slowly. It is extremely helpful for those who want to lose weight.

Our muscles need protein the most to lose weight. Oatmeal is not only high in fiber but also high in protein. Metabolism is boosted by eating it and hormones start working properly.

Oatmeal has anti-inflammatory properties which help in keeping our skin healthy. If you consume milk and oatmeal every day, then you can get relief from many types of diseases.

   





दलिया बनाने की विधि 

500 ग्राम गेहूं

500 ग्राम चावल

500 ग्राम बाजरा

500 ग्राम  मूंग पुरा दाना (जिसकी दाल बनती है )

इन सभी को तवे पर भून कर मिक्सर में डाल कर दरदरा कर लें।

इसमें आप

25 ग्राम अजवाइन

50 ग्राम सफ़ेद तिल

मिला कर अच्छी तर मिक्स कर ले ।

रोज सुबह 50 ग्राम दलिया लगभग 300 ML पानी में पकाएं, इसमें आपके स्वाद के अनुसार सब्जियां और सेंधा नमक मिला लें।

इस दलिये के नियमित सेवन से कुछ सप्ताह  में शुगर नार्मल हो जायेगी, 

हार्ट पेसेंट और मोटापे से परेशान लोग इसके प्रयोग से बड़ी आसानी से  अपना वजन कम कर सकते हैं।


PORRIDGE RECIPE

500 grams wheat

500 grams rice

500 grams millet

500 grams moong pura dana (from which pulse is made)

Roast all these on the pan and put them in the mixer and make them coarse.

in this

25 grams celery

50 grams white sesame

Mix and mix well.

Cook 50 grams porridge every morning in about 300 ml water, add vegetables and rock salt according to your taste.

With regular consumption of this porridge, sugar will become normal in a few weeks.

Heart patient and people suffering from obesity can easily reduce their weight by using it.

टिप्पणियाँ


CONTACT US

नाम

ईमेल *

संदेश *

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Asafoetida / Heeng (हींग के फायदे)