Benefits of Amla आंवला



              


आंवला :-एक उदभुत चमत्कारिक औषधि



Indian Gooseberry, Amla, Phyllanthus EmblicaEmblic, Amla, Fruit, Fresh, Healthy, Vitamins


Benefits of Amla


आंवला में  बीमारियो से लड़ने कि प्राकृतिक ताकत होती है आयुर्वेद के अनुसार, आंवला एक ऐसा फल है, जिसके अनेको लाभ हैं। आंवला शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाता है और साथ ही साथ आंवला कई बीमारियों को जड़ से भी खत्‍म करता है. आंवला डायबिटीज में फायदेमंद है. आंवला डायबिटीज (amla for Diabetes) से परेशान लोगों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है. दरअसल, आंवला में क्रोमियम तत्‍व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन हारमोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल (Blood Sugar Control) को कंट्रोल करते हैं. अगर आपको डायबिटीज है तो आंवले के रस (Amla Juice) में शहद मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलेगा.इसके फलों में प्रोटीन, विटामिन C विटामिन AB कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैश‍ियम, कैलशियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड पाए जाते हैं.आवंला में बैक्‍टीरिया और फंगल इंफेक्‍शन से लड़ने की ताकत होती है,नाइट्रोजन की मात्रा संतुलित रहती है.


यह हर्र एवं बहेड़ा के साथ त्रिफला चूर्ण के रूप में पेट के विकार तथा आँखों की रोशनी को ठीक करता है आंवले के फल से औषधीय गुणों से युक्त बालों का तेल, मुरब्बा आदि बनाये जाते हैं ।

आंवला के फायदे जानना आपके लि‍ए जरूरी है, यह एक औषधि गुणो से भरपुर चमत्‍कारिक फल जो है आंवला शरीर के लिए बेहद गुणकारी  हैं.  जिससे हम बीमरियों से दूर रहते हैं. यही नहीं आंवला शरीर में मौजूद टॉक्‍सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल देता है. आंवला खाने से सर्दी-जुकाम, अल्‍सर और पेट के इंफेक्‍शन से मुक्ति मिलती है. इतना ही नहीं आंवला खाने से हड्डियों को ताकत मिलती है और वे मजबूत बनती हैं. आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है. आंवला को किसी न किसी रूप में आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए. आप आंवले की चटनी, मुरब्‍बा, अचार, जूस या चूरन के रूप में भी इसे अपनी डाइट का हिस्‍सा बना सकते हैं

आंवला के फायदे 

  • सों के लिए
  • नसें संदेशों को मस्तिष्क तक प्रसारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और आँवला इन नसों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाताहै। यह नसों के लिए एक अच्छा पोषण है और उन्हें शांत रखने में मदद करता है। कसे हुए आँवला को खाने से लकवाग्रस्त (paralysis) स्थिति से भी उभरा जा सकता हैरसायन का गुण नसों में समय साथ हो रहे परिवर्तनों यानि डिजेनरेटिशन को नियंत्रित कर कमजोरी दूर करता है। 
  • आँवला हड्डियों को मज़बूत बनाने में भी निपुण है। इसमे कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है और यह वातनिरोधक (anti-arthritic) औषधि गुणों से भी परिपूर्ण है। आंवला रस रोज पीने से हड्डियाँ मज़बूत हो जाती हैं और जोड़ो के दर्द से भी मुक्ति प्राप्त होती है गठिया में जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाता है। इस परेशानी से सबसे ज्यादा बड़े-बूढ़े ग्रस्त होते हैं। इसमें 20 ग्राम सूखे आंवले और 20 ग्राम गुड़ लें। इसे 500 मिली पानी में उबाल लें। 250 मिली पानी शेष रहने पर छानकर सुबह शाम पिएं। इससे गठिया में लाभ होता है। इस दौरान नमक का सेवन ना करें।
  • आजकल की जीवनशैली या खान-पान की वजह से सभी लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। 3-6 ग्राम त्रिफला चूर्ण को गुनगुने जल के साथ सेवन करें। इससे कब्ज में लाभ मिलता है। स्वस्थ शरीर में सुदृढ़ पाचन शक्ति की एक अहम भूमिका है। आँवला व्यापक रूप से औषधीय दुनिया में पाचन तन्त्र को सुधारने एवं शक्तिशाली बनाने में प्रयोग किया जाता है। यह गैस्ट्रो-आंत्र विकारों (gastro-intestinal disorders) से भी छुटकारा दिलाता है। यह एक मज़बूत पाचन उत्तेजक और रेचक (laxative) है और न केवल पाचन में सुधार लाने में बल्कि colon की सफाई में भी मदद करता है। चाहे मामूली-सा कब्ज़ (constipation) और डायरिया (diarrhea) हो या फिर गंभीर बवासीर (piles or haemorrhoids), आँवला सब में बहुत प्रभावशाली है।
  • नाक से खून बहने की समस्या अनेक कारणों से हो सकती है। इसमें आंवला फायदेमंद होता है। जामुन, आम तथा आंवले को कांजी आदि के साथ बारीक पीस लें। इसे मस्तक पर लेप करने से नकसीर (नाक से खून बहने की समस्या) में लाभ होता है। 
  • प्रमेह को डायबिटीज या मधुमेह भी कहते हैं। वर्तमान में डायबिटीज से अनेक लोग ग्रस्त हैं। इसके लिए आंवला, हरड़, बहेड़ा, नागरमोथा, दारुहल्दी एवं देवदारु लें। इनको समान मात्रा में लेकर पाउडर बना लें। इसे 10-20 मिली की मात्रा में सुबह-शाम डायबिटीज के रोगी को पिलाने से लाभ मिलता है
  • आंवला का सेवन खून को साफ करने में सहायता करता है। अतः आंवला जूस खून के अशुद्ध से होने वाले रोगों से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। 
  • आंवले का सेवन कैंसर को फैलने रोकने में भी सहायक होता है, क्योंकि इसमें कैंसर रोधी तत्व पाये जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार भी आंवला रसायन होता है यानि रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने बढ़ाता है अतः  ये कैंसर को रोकने में मदद करता है। 
  • आंवला का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है, क्योंकि आंवले का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है साथ ही आंवले में पाये जाने वाला विटामिन-सी रक्तवाहिनी को संकुचित होने से रोकता जिसे रक्त का दबाब भी सामान्य रहता है।
  •  वजन कम करने में सहायक है. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आंवला जूस लेने से वजन घटाया    जा सकता है शरीर को डीटॉक्स करके शरीर से विषैले प्रदार्थ को निकालता है

आंवला गुणात्मक तत्वो से भरपुर होता है।


इसमें जिंक,कैल्शियम कैरोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरनऔर एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. इसके रोज सेवन से कई बीमारियों से लड़ने कि ताकत को बढ़ाती है।

100 ग्राम आंवला में होता है क्या-क्या?

फाइबर- 4.3 ग्राम
पोटैशियम- 198 मिलीग्राम

कैल्शियम- 25 मिलीग्राम
आयरन- 0.31 मिलीग्राम

विटामिन-सी- 27.7 मिलीग्राम
सोडियम- 1 मिलीग्राम
प्रोटीन- 0.88 ग्राम
फैट- 0.58 ग्राम
कैलोरी- 44
कार्बोहाइड्रेट- 10 ग्राम

टिप्पणियाँ


CONTACT US

नाम

ईमेल *

संदेश *

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Asafoetida / Heeng (हींग के फायदे)